पलामू : नाबालिग ने नीलगाय मारी, हथियार के साथ गिरफ्तार 

वन विभाग ने सात नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया 

पलामू : नाबालिग ने नीलगाय मारी, हथियार के साथ गिरफ्तार 

निरंजन सिन्हा

छतरपुर :

छतरपुर वन क्षेत्र के सड़मा पीएफ में एक नीलगाय का शिकार करने के मामले में वन विभाग गश्ती के दल ने हथियार सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य शिकारी भागने सफल रहे। मौके से गश्ती दल ने मृत नीलगाय और दो देशी बन्दुक भी बरामद की है। 

वन विभाग की पकड़ में आया नाबालिग मूरमदाग गांव का रहने वाला है। वन विभाग ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। 

बता दें कि नीलगाय वन्यप्राणी सुरक्षा अधिनियम 1972 के तहत एक संरक्षित जानवर है। इसका शिकार करना, इसके अंगों/मांस को बेचना या खरीदना दंडनीय अपराध है। दोष साबित होने पर तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है। 

पलामू : नाबालिग ने नीलगाय मारी, हथियार के साथ गिरफ्तार 

पलामू के डीएफओ राहुल कुमार ने बताया कि हमलोगों को सूचना मिली कि जंगल में एक नीलगाय का शिकार किया गया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत नीलगाय को बरामद कर लिया गया। मौके पर ही एक युवक को पकड़ा गया। टीम ने युवक के पास से दो देशी भरठुआ बन्दुक भी बरामद की। 

उन्होंने आगे बताया कि हमलोगों ने इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। 

गिरफ्तार युवक के अनुसार किसी और ने उसे हथियार दिया गया था। युवक ने बताया कि ये तय हुआ था कि जंगल से वो लोग नीलगाय व जंगली सूअर को भगाएंगे और उसे उन्हें मार गिराना था। मारने के पश्चात सुवर उसके हिस्से आता था व नीलगाय वो लोग ले जाते थे ।

छतरपुर वन पदाधिकारी विनोद कुमार ने इस मामले में बड़े गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है । गश्ती दल में रंजीत कुमार , राहुल कुमार , अखिलेश कुमार ,प्रियदर्शी प्रमोद , विनोद कुमार ,पंकज कुमार शामिल रहे।

अन्य खबरें