सिविल सर्जन कार्यालय के चार कर्मी निकले कोरोना संक्रमित, नौ नए पॉजिटिव मिले 

लातेहार के सिविल सर्जन के शनिवार को पॉजिटिव पाए जाने पर इनकी जांच की गई थी 

सिविल सर्जन कार्यालय के चार कर्मी निकले कोरोना संक्रमित, नौ नए पॉजिटिव मिले 

लातेहार :

लातेहार के सिविल सर्जन के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके कार्यालय से जुड़े चार कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। सिविल सर्जन के शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के इन कर्मियों की जांच की गई थी। 

इसके साथ ही रविवार को ज़िले में नौ और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही ज़िले में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 208 हो गयी है। 

लातेहार के सिविल सर्जन निकले कोरोना पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के संक्रमित पाए गए कर्मियों में लैब तकनीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोविड-19 हेल्थ केयर का वाहन चालक व सदर अस्पताल का एक कर्मी शामिल हैं। 

लैब तकनीशियन के संक्रमित पाए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर की जाने वाली जांच भी प्रभावित हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि रविवार को नौ नए मामले सामने आये हैं। 

वहीं संक्रमित पाए जाने की सुचना पर लातेहार सदर प्रखंड के गुरगु, नावागढ़ और कुर्रा गांव में कन्टेनमेंट जोन बना दिया गया है। 

अन्य खबरें