गढ़वा : पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव कोरोना पॉजिटिव 

हाल में ही रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मिलने के बाद स्वयं अपनी जांच कराई थी 

गढ़वा : पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव कोरोना पॉजिटिव 

गढ़वा :

भवनाथपुर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ उनकी टीम के तीन अन्य सदस्य भी पॉजिटिव मिले हैं। 

खबर के मुताबिक पूर्व विधायक के निजी सचिव प्रदीप सिंह व उनके सहयोगियों मुक्तेश्वर पांडेय और रोहित वर्मा सभी ने आज सदर अस्पताल जाकर स्वयं अपना सेंपल दिया था। देर शाम चारो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

बता दें कि पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने पिछले दिनों रांची में मंत्री मिथिलेश ठाकुर और अफसरों से मुलाकात की थी। बाद मंत्री के पॉजिटिव मिलने के बाद पूर्व विधायक ने अपनी और साथियों की कोरोना जांच कराई थी। 

अन्य खबरें