ऐश्वर्या बच्चन और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव 

इसके पूर्व अमिताभ बच्चन और पुत्र अभिषेक बच्चन कोविड पॉजिटिव पाए गए थे 

ऑनलाइन डेस्क :

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब ऐश्वर्या रे बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

ज़ी न्यूज़ इंग्लिश के अनुसार महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी पुष्टि की है। जया बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई है। 

वेबसाइट के अनुसार ऐश्वर्या और बेटी आराध्या की जाँच रिपोर्ट 2.30 बजे रविवार को आई। उल्लेखनीय है कि पहले इन दोनों को नेगेटिव बताया गया था।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और पुत्र अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुरे परिवार का सैम्पल लिया गया था।

बच्चन परिवार के घर को सील कर दिया गया है। अमिताभ और अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं, उनके परिवार के बाकी सदस्य घर पर ही क्वारंटाइन हैं।